उज्जैन।सर सैयद अहमद की पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने बताया संस्था कार्यालय अमरपुरा पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से समाज सेवा, खेल, साहित्य से जुड़े सवाल पूछे गए। मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन थे। संचालन इकबाल उस्मानी ने किया। आभार धर्मेंद्र राठौर ने माना।