उज्जैन। चामुंडा माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि एवं विक्रम नववर्ष मनेगा। चैत्र नवरात्र एवं विक्रम नववर्ष मंदिर भक्त समिति ने बताया 30 मार्च रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में पं. शरद चौबे, पं. सुनील चौबे द्वारा घट स्थापना एवं ज्योति जलाकर नवरात्रि एवं नव वर्ष शुरु किया जाएगा। मंदिर पर नवरात्रि में प्रतिदिन आरती के बाद दर्शनार्थियों को ड्राई फ्रूट का प्रसाद देंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए दर्शनार्थियों के लिए छाव एवं शीतल जल की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिदिन यज्ञ एवं पाठ किया जाएगा। 2016 से लगातार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन दिया जा रहा है। 6 अप्रैल रात नवमी पर पूर्णाहुति कर रात 12 बजे हवन के साथ नवरात्रि का समापन होगा। 10 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे से कन्या पूजन एवं भोज होगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र शाह, रमेश टेमनिया, देवेंद्र दाभाड़े, अश्विन नरूला, श्रीकांत वर्मा, पंकज सूर्यवंशी, शैलेंद्र द्रोणावत, संदीप परमार, विशाल सिनोरिया, अंकित मिश्रा, सुनील नागर, महेंद्र सेन आदि भक्तों ने दर्शन लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *