उज्जैन। रामलला के जन्म उत्सव पर स्वर्णिम भारत मंच ने रामघाट स्थित रामेश्वर मंदिर क्षेत्र में दीपक जलाकर राम नवमी मनाई। राम की स्तुति की। भजन संध्या हुई। मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि रामघाट पर राम की स्तुति की गई। इस अवसर पर आरती यजमान पुष्पेंद्र बारकिया, जेकी ठाकुर, चेतन श्रीवास्तव, हेमंत पटेल, पं. अजय जोशी, पं. अमृतेश त्रिवेदी, पं. रितेश त्रिवेदी, सोनू गुरु ने की। सूत्रधार पुष्पेंद्र बारकिया के अनुसार पाटीदार समाज के राम मंदिर में से बाल स्वरूप रामलला की प्रतिमा का पूजन किया। पं. अमृतेश त्रिवेदी ने कहा कि घाट पर राम भक्ति मय माहौल बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *