उज्जैन। अजाक्स बाबा साहब के जन्मोत्सव पर 1 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में संविधान बचाओ देश बचाओ पखवाड़ा मना रहा। इसके तहत संविधान बचाओ, देश बचाओ रथ यात्रा निकल रही। नागदा में यात्रा का विधायक तेजबहादुरसिंह चौहान एवं नगर पालिका पाषर्दगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी तथा पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने स्वागत किया। संविधान बचाओ, भारत बचाओं अभियान को लेकर अजाक्स ने यह यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान महेश विरोलिया, जगन्नाथ बागड़ी, रणजीत सिंह, रमेशचंद्र सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।
