उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़ा में नवरात्री की नवमी पर महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। कन्या पूजन हुआ। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कन्याओं का पूजन किया। नगर पूजन के बाद पंचायती अखाड़ा निरंजनी में यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। पुरोहित तिलक वधेका, पुरोहित संजय वधेका ने पूजन कराया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के रामरतन गिरी, डॉ रामेश्वर दास महाराज, आनंदजीवनदास, राधे राधे बाबा, सुरेशानंद पुरी सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *