किंकिणी कीर्तन व राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का समापन आज
उज्जैन। प्रतिभा संगीत कला संस्थान ने त्रिदिवसीय किंकिणी कीर्तन, राष्ट्रीय नृत्य उत्सव किया। समापन आज होगा। इस अवसर पर विश्वविख्यात कथक गुरु पं. राजेंद्र गंगानी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष का पं. कुंदनलाल गंगानी अलंकरण कथक नृत्यांगना डॉ. प्रेरणा श्रीमाली को दिया जाएगा। डॉ. श्रीमाली जयपुर घराने की वरिष्ठ कलाकार हैं। कथक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच युवा कलाकारों को पं. राजेंद्र गंगानी युवा नृत्य अलंकरण, किंकिणी कीर्तन नटराज अलंकरण, किंकिणी कीर्तन कथक श्री अलंकरण, किंकिणी कीर्तन युवा प्रतिभा अलंकरण, किंकिणी कीर्तन कला भूषण अलंकरण से सम्मानित करेंगे।
