उज्जैन। शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर अटल अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शंकराचार्य मंदिर लाल चौक में शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिवलिंग का विधिपूर्वक पूजन एवं अभिषेक किया।
महाराजश्री के अनुयायी अजीत मंगलम ने बताया कि पूजन के बाद लाल चौक से टैगोर भवन तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अक्षरानंद की उपस्थिति भी रही। सत शर्मा, अशोक कोल, बिबोध गुप्ता, डॉ. दविंदर मनियाल शामिल रहे।
