उज्जैन। केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी है। यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम है। केन्द्र सरकार का यह कदम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की दूरदर्शिता, अथक संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता की जीत है। यह बात मप्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और उज्जैन के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, नेता प्रतिपक्ष रवि राय मौजूद थे। गौतम ने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को सामाजिक समानता का आधार बना कर, इसे राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनाया। गौतम ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस यह मांग भी करती है कि अब यह प्रक्रिया किसी भी हालत में और विलंबित नहीं होनी चाहिए। यह पूरी प्रक्रिया हर चरण में पारदर्शी और सहभागी होनी चाहिए।
जातिगत जनगणना की यह जीत राहुल गांधी की उस सतत लड़ाई का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने बार-बार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को न केवल उजागर किया, बल्कि उन्हें वापस लेने के लिए बाध्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *