उज्जैन। दत्त अखाड़ा घाट पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र रघुवंशी काकाजी की स्मृति में धर्मपाल सैनी को क्रांतिवीर अवार्ड दिया। गायक अमित शर्मा ने राष्ट्र प्रेम के गीत सुनाए। अभिनेता स्व. मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नृत्य गुरु ऋतु शर्मा ने सेवाधाम के बच्चों के साथ नृत्य किया। मुख्य अतिथि प्रो. अर्पण भारद्वाज थे। विशेष अतिथि विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा थे। निगम सभापति कलावती यादव ने स्व. रामचंद्र रघुवंशी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, समाज के लिए किए गए कार्यों को अभूतपूर्व बताया। महापौर मुकेश टटवाल ने स्व. रामचंद्र रघुवंशी को पुष्पांजलि अर्पित की। पार्षद माया त्रिवेदी ने डॉ. धर्मपाल सैनी का अभिनंदन एवं काकाजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी सुधीर भाई गोयल ने पद्मश्री धर्मपाल सैनी का जीवन परिचय दिया। शैलेंद्र पाराशर ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। संचालन अनामिका शर्मा ने किया। पाराशर ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *