उज्जैन। पूरे कार्यकाल में निगम की सेवा और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखा। यह विचार साहित्यकार डॉ. धर्मपाल शर्मा ने भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत सहायक मंडल प्रबंधक सुभाष पाठक की सेवानिवृति पर अभिनंदन और सम्मान समरोह में व्यक्त किए। पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तोड़ा ने कहा कि अब पाठक, सामाजिक कार्यों से जुड़कर, समाज और राष्ट की सेवा भी कर सकेंगे। शाखा प्रबंधक परसराम मिश्र , डॉ. हरीशकुमार सिंह, शैलेश लेले, डॉ. ब्रजेश सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। राकेश शुक्ला ने पाठक का अभिनंदन किया। मनीष जाटवा ,धीरज आदि ने साफा बांधकर पाठक का विशेष सम्मान किया।संचालन कुलदीप सिंह ने किया। आभार प्रवेश पाठक ने माना।