उज्जैन। वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल द्वारा निकाली जाने वाली गिरिराज यात्रा को लेकर बैठक हुई।संयोजक विठ्ठल नागर ने नेतृत्व किया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार धार्मिक यात्रा शुक्रवार से होगी जिसमें 325 वैष्णव जन शामिल होंगे। बैठक में राजेंद्र शाह, जयेश श्रॉफ, आनंद पुरोहित, विशाल नीमा, अमर दिसावल, अमित नागर आदि सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन मौजूद थे।
