उज्जैन। भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ ने अपने शिष्यों के साथ साढ़े 3 हजार किलो मीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा की। उज्जैन लोटकर मां नर्मदा के जल से महाकाल का अभिषेक किया। महंत रामनाथ ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा आठ दिन में पूरी हुई। शुरुआत ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन से हुई। इस दौरान वे शहडोल, कटनी, जबलपुर जैसे कई बड़े जिले व संभाग से होते हुए गुजरात की खंबात खाड़ी पहुंचे। गुजरात के गोधरा, दाहोद होकर वापस मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। अमरकंटक होते हुए ज्योतिर्लिंग ओकारेश्वर लौटकर यात्रा का समापन किया। नर्मदा के हर घाट पर रुककरअभिषेक-पूजन कराया।
