उज्जैन। कीर समाज वीरांगना मां पुरीबाई कीर का जन्मोत्सव मनाएगा। इस अवसर भव्य वाहन रैली व शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें उज्जैन के अलावा इंदौर, देवास सहित अन्य विभिन्न जिलों के कीर समाज बंधु हिस्सा लेंगे। उज्जैन कीर समाज धर्मशाला अध्यक्ष प्रकाशसिंह कीर ने बताया कि सांवेर व इंदौर में 11 दिसंबर को वीरांगना मां पूरीबाई कीर की जयंती पर वाहन रैली निकलेगी। सांवेर व इंदौर में निकलने वाली रैली को लेकर मां पूरी बाई कीर जन्मोत्सव समिति ने अंतिम रूप दिया है। विधायकगण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे।
