उज्जैन। समाचार पत्र के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को जमीनी जानकारी मिलती है। इसी जानकारी के आधार पर जनप्रतिनिधी काम करते हैं। वास्तव में समाचार पत्र समाज का दर्पण होता है। यह बात विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने उदय आरंभ समाचार पत्र के दो वर्ष साल होने पर मिलन एवं सम्मान समारोह में कही। विधायक ने कहा कि समाज में व्याप्त समस्याओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से उन तक पहुंचती है। जैन ने कहा कि यह उज्जैन के लिए गौरव का विषय है कि यहां से मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। संचालन शैलेन्द्र व्यासने किया। आभार रामचंद्र गिरी ने माना।
नगर निगम सभापति कलावती यादव ने बधाई दी। महापौर मुकेश टटवाल ने शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कहा कि उदय सिंह चंदेल ने अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। सेवा भारती के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने बधाई दी। अशोक पटेल, देवेंद्र पुरोहित, हेमंत भोपाले, हेमंत सेन, हीना तिवारी, जयसिंह ठाकुर, ललित सक्सेना, ललित जैन, रश्मि जैन, एसएन शर्मा, कमलेश जाटवा आदि को सम्मानित किया।
