उज्जैन। भारतीय सनातन संस्कृति के पर्व स्नेह, सद्भावना, कलात्मकता की त्रिवेणी हैं। महाकाल की नगरी में गरबों के माध्यम से नृत्यांजलि देते है। यह बात न्यू नवरंग डांडिया के मंच से सांसद अनिल फिरोजिया ने कही। अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया गरबा मंच पर सांसद अनिल फिरोजिया के साथ ही डीआईजी नवनीत भसीन, भाजयुमो अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह राठौर, महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र व्यास, पं. दीपक गुरू, रौनक गुर्जर मौजूद थे। गरबा कपल प्राची ओम शर्मा, बेस्ट ड्रेस मेल राहुल सूर्यवंशी, बेस्ट ड्रेस फीमेल नताशा मरमट, बेस्ट गरबा गर्ल बुलबुल चौहान, हरसू यादव, आयुषी सोलंकी, शिवानी मालवीय, मान्या मूलचंदानी को दिया गया। नव्या पंवार ने बंगाल की देवी स्तुति के माध्यम से कला रसिकों को धन्य किया।
