उज्जैन। गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर आज विज़िया दशमी पर शास्त्र, शमी एवं शस्त्र पूजन होगा। पं चंदन व्यास ने बताया कि शास्त्र एवं शस्त्र पूजन गुमानदेव हनुमान परिवार करेगा।सुबह गुमानदेव हनुमानको सुगंधित द्रव्यों से स्नान करवा कर शुभ मुहूर्त में ध्वज पूजन एवं शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। रात 8.30 बजे शास्त्र, शस्त्र एवं शमी पूजन होगा। पं चंदन व्यास के अनुसार नवरात्री मेंगुमानदेव हनुमानजी का विशेष आकर्षक शृंगार किया गया है।
