उज्जैन। रासेयो प्रकोष्ठ विक्रम विश्वविद्यालय की पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन प्रक्रिया हुई। मुख्य रूप से डॉ आर के विजय, राज कुमार वर्मा, अनिल वर्मा तथा राहुल सिंह परिहार उपस्थित थे। उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर एवं नीमच के जिला स्तर पर चयनित स्वयंसेवकों का भार, ऊंचाई का मापन किया गया। संचालन डॉ प्रदीप लाखरे ने किया। आभार डॉ विजय कुमार वर्मा ने माना। समापन राष्ट्रगान से हुआ।
