उज्जैन। महावीर इंटरनेशनल की वीरा कांफ्रेंस दुबई में होगी। महिला सदस्यों की कांफ्रेंस अमुधा 16 अक्टूबर को होगी।
इंदौर-भोपाल रीजन के अध्यक्ष अशोक भंडारी ने बताया कि रीजन की 12 महिला वीरा सदस्य इस अधिवेशन में भाग लेंगी।अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन दिल्ली ने इस अधिवेशन को महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, विश्व मैत्री, प्रेम, सद्भाव तथा प्राणी मात्र की सेवा का संदेश देने वाला बतलाया।
