उज्जैन। 37वां प्रतिभा सम्मान समारोह सर सैयद अहमद डे 17 अक्टूबर को होगा। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संयोजक सैयद उस्मान हसन ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंकों से उत्तीर्ण छात्राओं एवं अन्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं हाजी इस्माइल खान ने बताया एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी इकबाल उस्मानी ने दी।
