उज्जैन। मराठी साहित्य अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद व महाराष्ट्र समाज ने संत तुकाराम महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य नाटक तुका झालासे कलस का मंचन किया। विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक संतोष गोडबोले, कालिदास अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे, बौध्दगुरू भंतेजी, विद्या जोशी ने दीप प्रज्जवलित किया। महाराष्ट्र समाज उज्जैन के अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुले, जितेंद्र आपटे व समाजजन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत सदाशिव नायगावकर, संजय दिवटे, विश्वास कराड़कर, प्रदीप जोग, संदीप विपट आदि ने किया। संचालन सुदर्शन आयाचित ने किया। प्रवक्ता संजय दिवटे के अनुसार नाटक की लेखिका अरुणा भिड़े व दिग्दर्शन संजय पेंडसे नागपुर थे। आभार पंकज चांदोरकर ने माना।
