उज्जैन। नागर ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम उज्जैन का सम्मान मुकेश साहनी के मुख्य आतिथ्य में एवं न्यास अध्यक्ष डॉ जीके नागर की अध्यक्षता में किया। अतिथि परिचय लव मेहता ने दिया। मंच पर रमेश मेहता प्रतीक, भूपेंद्र त्रिवेदी, हेमंत व्यास, योगेंद्र त्रिवेदी, हेमंत त्रिवेदी, प्रीति शर्मा एवं विजय शर्मा तथा टीम के कोच लव मेहता मंचासीन थें।
