उज्जैन। वृंदावनपूरा में संत शिरोमणि रविदास का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।अहिरवार रविदास समाज संघ 12 फरवरी को समारोह मनाएगा। समाज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। संभाग अध्यक्ष मनोहर सुरेश कसुमारिया ने बताया कि गुरुद्वारा पर बैठक भी हुई। समाजजनों को घर-घर जाकर आमंत्रण दिया जा रहा है।सुबह 11 बजे गुरु गादी पर चादर चढ़ाई जाएगी। शाम को 5 बजे दीप उत्सव होगा। अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। अहिरवार रविदास समाज संघ ने समाज बंधुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहें। बैठक में कमल हनोतिया कोशा, विनोद चौहान, गोकुल चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, दिलीप गंगोलिया आदि मौजूद थे।
