उज्जैन। अभा क्षत्रिय महासभा व राजपूत सोशल ग्रुप का परिचय सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि दिलीप सिंह परिहार व उषा ठाकुर थी। विशेष अतिथि महेश गुरु व जोगेंद्र सिंह भदौरिया थे।अध्यक्षता रमन सिंह सिकरवार ने की। सयोजक किशोर सिंह भदौरिया व नरेश सिंह भदौरिया ने बताया 60 से अधिक रिश्ते तय हुए। प्राप्त प्रविष्टि का व्हाट्सप्प ग्रुप और वेवसाइट पर प्रकाशन किया जाएगा। वरिष्ठ जनों का भी सम्मान किया गया। आभार डॉ राम अवतार सिंह कुशवाह ने माना। सुरेंद्र सिंह तोमर, राजपाल सिंह सिसोदिया, बीनू कुशवाह, छोटे सिंह भदौरिया, भानु भदौरिया आदि सहित करीब 15सौ राजपूत सरदार और क्षत्राणी उपस्थित थे।
