उज्जैन। कल्याण मंदिर महातीर्थ अभ्युदयपुरम की प्रतिष्ठा के दो साल पूरे होने पर ध्वजारोहण का दो दिवसीय महोत्सव हो रहा है। डॉ. मुक्ति सागर सूरीश्वरजी की प्रेरणा से संस्थापित इस तीर्थ के ट्रस्टीगण मफतलाल संघवी, संजय जैन खली एवं संजय संघवी ने बताया कि 10 फरवरी सोमवार को जिनालय में सभी प्रतिमाओं का अभिषेक होगा। शाम को भक्ति होगी। 11 फरवरी सुबह 7 बजे पुष्य नक्षत्र के शक्रस्तव अभिषेक, 9 बजे सत्तरभेदी पूजा, 10 बजे 53 ध्वजा का वरघोड़ा, धर्मसभा एवं ध्वजारोहण होगा। इसके बाद जैन कवि संगम का कवि सम्मेलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *