उज्जैन। पूर्व छात्र सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बीते दिनों की यादों को ताज़ा करने का अवसर होता है। लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन किया। इसमें 1970 से 2018 तक के लगभग 673 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन ने अनूठा अनुभव दिया। पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत, चंदन तिलक एवं गुलाब जल की महक के साथ किया। सभी विद्यार्थियों को किटदी गई। पूर्व छात्रों ने पुरानी यादों को संकल्प के साथ साझा किया गया। सुबह का यह सत्र अनौपचारिक मिलन के रूप में हुआ। इसके बाद राजाभाऊ महाकाल हाल में मल्लखंब का प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी पूर्व विद्यार्थियों को घोष संचालन के साथ ले जाया गया। राष्ट्रगान एवं प्रार्थना के बाद उद्धघाटन सत्र में सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व छात्र शोभा खन्ना, पूर्व छात्र डॉ. राकेश शिवहरे, पूर्व छात्र डॉ. सुहास निर्खीवाले, पूर्व प्राचार्य दिवाकर नातू सर, समिति के अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, सचिव विश्वनाथ सोमण, कार्यपालन अधिकारी गिरीश भालेराव एवं संयोजिका परिधि गुप्ता मंचासीन थे। संचालिका परिधि गुप्ता ने उपस्थित सभी पूर्व छात्रों का आभार माना।
