उज्जैन। रविदासजी जयंती पर 12 फरवरी को कुशलपुरा स्थित रविदास मांगलिक भवन से सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकलेगी। संस्था अध्यक्ष किशोरीलाल सूर्यवंशी ने बताया कि सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य संत उमेशनाथ, विधायक अनिल कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव आदि एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होगें। इसे सफल बनाने की अपील चुन्नीलाल, टीकाराम, सुनील, पन्नालाल, संजु आदि ने की है।
