उज्जैन। वरूणदेव अखंड ज्योति मंदिर के झूलेलाल भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शोभा यात्रा निकली। समाजजन झूमते नाचते हुए शामिल हुए। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार मोहन वासवानी के मार्गदर्शन में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य पं. पवन शास्त्री, पं. राम गुरु के आचार्यत्व में फलाधिवास, फूलाधिवास, शय्याधिवास पूजन हुआ। दोपहर में डग्गरवाड़ी मंदिर से चल समारोह निकला। महेश परियानी, चदीराम जेठवानी, जयकिशन राजवानी, किशन देवनानी, हरीश आडवाणी, लोकेश आडवाणी, मोहन वासवानी आदि शामिल हुए। आज 7 फरवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूजन सुबह 8 बजे से होगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.19 से 1.04 बजे तक, इसके बाद पूर्णाहुति, महाआरती होगी एवं प्रसाद बाटेंगे। बहराणा साहेब शाम 5 से रात 8 बजे तक, महाप्रसादी रात 8 बजे से होगी। गीता कॉलोनी में नये परिक्षेत्र में यह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *