उज्जैन। विभिन्न कारणों से हड्डियों की कमजोरी के कारण जोड़ों में दर्द या फ्रैक्चर आदि रोगों के लिए विशेष आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का 8 फरवरी को गुरुद्वारा फ्रीगंज में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। गुरु नानक स्वास्थ्य सेवा के शिविर में हड्डियों को मजबूत बनाने एवं फ्रैक्चर आदि को शीघ्र जोड़ने वाली जड़ी-बूटियां एवं रस-भस्मों से निर्मित आयुर्वेदिक औषधियां दी जाएंगी।
