उज्जैन। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में विक्रम विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल ने कुल 22 में से 8 स्पर्धाओं में पदक जीते। 
रंगोली स्पर्धा में देव परमार को प्रथम स्थान, स्वांग में मंदाकिनी शर्मा तथा समूह को पाश्चात्य गायन में द्वितीय स्थान मिला।ऐश्वर्या शर्मा ने एकल शास्त्रीय नृत्य में तथा यतींद्र भाटी ने एकल सुगम गायन में तृतीय स्थान पाया। लोकनृत्य दल, एकल सुगम गायन, पोस्टर निर्माण तथा मूर्तिशिल्प विधा में भी विक्रम के सांस्कृतिक दलको तृतीय स्थान मिला। कुलगुरु प्रो. अर्पण भरद्वाज, कुलसचिव डॉ अनिल शर्मा, कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो सत्येंद्र किशोर मिश्र सहित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *