उज्जैन। गोंदिया स्थित प्रसंस्करण इकाई पर 150 टन जैव अपशिष्ट का प्रसंस्करण के साथ ही 5 टन सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) उत्पन्न करने के लिए पीपीपी मोड पर इकाई स्थापना के लिए गेल ने निगम सभागृह में प्रेजेंटेशन दिया। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, निगम आयुक्त आशीष पाठक व पार्षदों की उपस्थिति में प्रेजेंटेशन देखा। गेल के जनरल मैनेजर किशोर कुमार ने प्लांट के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, रजत मेहता, अनिल गुप्ता, डॉ योगेश्वरी राठौर, जोन अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, संग्राम सिंह भाटिया, पार्षद नीलम कालरा, निर्मला करण परमार, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य उपस्थित थे।
