उज्जैन। नागरिकों की सफाई व्यवस्था, नाली निकासी, स्ट्रीट लाइट, चेंबर्स रिपेयरिंग इत्यादि के निराकरण के लिए महापौर मुकेश टटवाल ने वार्डो का भ्रमण एमआईसी सदस्यो, क्षेत्रीय पार्षद एवं निगम अधिकारियों के साथ किया। मंगलवार को वार्ड 1 एवं 2 में भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया। महापौर ने वार्ड 1 सिद्धवट मंदिर में पूजन करते हुए भ्रमण कार्यक्रम शुरु किया। मंदिर घाट के पुजारियोंने बताया कि प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं मुख्य द्वार की गेट पर लाइटिंग लगवाई जाना आवश्यक है। महापौर श्री टटवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वार्ड 2 में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वीर सावरकर चौराहे के पास प्याऊ को अतिक्रमण मुक्त करवाया। प्याऊ चालू करवाए जाने के निर्देश दिया। पार्षद हेमंत गहलोत ने हाई मास्क चालू करवाने, चेंबर रिपेयरिंग करवाने, महावीर नगर क्षेत्र में एक माह से अधिक समय तक मार्ग को अवरुद्ध करते हुए कार्य किया जा रहा है। महापौर ने टाटा के अधिकारियों को नोटिसदेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, रजत मेहता, डॉ योगेश्वरी राठौर, सुगन बाबूलाल बाघेला, पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय, उपायुक्त मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास उपस्थित थे।
