उज्जैन। निगम ने जोन 3 में वार्ड 24 एवं 26 में अवैध निर्माण तोड़े। जोन 3 के भवन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया वार्ड 24 द्रविड़ मार्ग क्षीरसागर पर नीलम शैलेंद्र जोशी ने फ्रंट एमओएस पर अवैध निर्माण किया था। वार्ड क्रमांक 26 स्थित मो.सलीम पिता मजीद ने प्रथम तल पर बिना अनुमति के बीम कालम खड़े किए। दोनों अवैध निर्माणों को निगम रिमूवल गैंग ने तोड़ा।
