उज्जैन। शासकीय संस्कृत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक विशाल गोस्वामी राष्ट्रीय एकता शिविर, जयपुर में भाग लेंगे। वे 9 फरवरी तक मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि विशाल गोस्वामी शिविर के दौरान राजस्थान की संस्कृति, विरासत और धरोहर के साथ देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वयंसेवकों की संस्कृति, भाषा एवं खानपान से परिचय लेंगे। स्वयंसेवक विशाल गोस्वामी का चयन होने पर प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय के रासेयो समंवयक डॉ. विजय वर्मा, जिला संगठक रासेयो डॉ. प्रदीप लाखरे, रासयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *