मल्लखंब खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद

उज्जैन। मल्लखंब खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद है। सीनीयर मल्लखंब खिलाड़ी कु. संजन प्रजापति एवं विशनेश सुगंधी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मल्लखंब खिलाड़ियों के साथ अन्याय की खबर सामने आई है। खिलाड़ियों के चयन में अनियमितताओं और पक्षपात का आरोप लगाते हुए, खिलाड़ियों ने उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन जब कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया।खिलाड़ियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लिया और 4 फरवरी को संबंधित अधिकारियों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया। यह कदम खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है। इस मामले में चयन समिति पर खिलाड़ियों का आरोप है कि चयन में पारदर्शिता नहीं रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *