उज्जैन। नेशनल गेम्स में जिमनास्टिक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय निर्णायक जितेंद्र शर्मा को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है। जितेंद्र शर्मा 5 फरवरी को देहरादून जाएंगे। जिला जिमनास्टिक संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष सावन बजाज, सचिव ओपी शर्मा, संरक्षक नारायण यादव, कलावती यादव, एमजी सुपेकर, मनोहर शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय जौहरी आदि ने हर्ष व्यक्ति किया। जानकारी ओपी शर्मा ने दी।
