उज्जैन। माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को संस्कृत महाविद्यालय में वसंत उत्सव मनाया, जिसमें प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने वैदिक विधि विधान से मां शारदा का पूजन किया।  प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मां सरस्वती से बुद्धि एवं विवेक की कामना की। उन्होंने कहा कि वसंत उत्सव प्रकृति में नया जीवन देता है। विद्यार्थियों को भी मां सरस्वती का पूजन कर जीवन में नई उमंग के साथ विद्यार्जन के लिए प्रेरित होना चाहिए। श्रेयस कोरान्ने ने सरस्वती का वैदिक पूजन किया एवं सरस्वती स्तुति गाई। डॉ. गणेश प्रसाद द्विवेदी ने वसंत ऋतु से संबंधित लोकगीत गाया। महाविद्यालय स्टाफ के डॉ. दुर्गाशंकर अग्निहोत्री, डॉ. सदानंद त्रिपाठी, डॉ. भवानी शंकर भारती, सुरित राम ध्रुव, राम प्रसाद परमार, रमाशंकर कॉल आदि उपस्थित थे। संचालन यश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *