उज्जैन। आद्रभूमि संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने वेटलैंड मित्र बनने की शपथ ली। विश्व वेटलैंड दिवस पर आद्रभूमि की भूमिका एवं महत्व को दृष्टिगत रखते हुए माधव साइंस कॉलेज के ईको क्लब ने अभियान चलाया। अभियान में गतिविधियां हुई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म डॉ.स्वाती पाराशर ने दिखाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश व्यास ने शपथ दिलाई। नेहा जायसवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कचरे को साफ किया एवं रैली निकालकर तालाबों और नदियों को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। चित्रकला में प्रथम शिवानी गिरी गोस्वामी, द्वितीय गुंजन तिवारी और तृतीय रूपा राजपूत ने स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा परमार, द्वितीय उमा सिसौदिया और तृतीय अंशु मकवाना एवं रूपा सोलंकी रही। स्लोगन में प्रथम रूपा सोलंकी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *