उज्जैन। ग़ज़लांजलि के स्थापना दिवस पर वार्षिकांक का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ डॉ. प्रमोद त्रिवेदी, विशेष अतिथि श्रीराम दवे एवं डॉ. श्रीकृष्ण जोशी थे। स्वागत दिलीप जैन ने किया।संचालन डॉ. विजय सुखवानी ने किया। पुस्तक परिचय अवधेश कुमार वर्मा ने दिया। डॉ. प्रभाकर शर्मा को जगदीशचंद्र पंड्या अक्स स्मृति सम्मान दिया। रूपांतरण योग एवं रेकी कक्षा संचालक राजीव पाहवा एवं डॉ. सखा पाहवा का भी सम्मान किया। डॉ उर्मि शर्मा, शशिमोहन श्रीवास्तव, डॉ शीला व्यास, श्रीधर देशपांडे, सुमन पंड्या आदि उपस्थित थे। आभार विनोद काबरा ने माना।
