उज्जैन l वरिष्ठ पत्रकार सुखराम सिंह तोमर जमीनी पत्रकारिता के पुरोधा थे। उन्होंने एक श्रमिक परिवार में जन्म लेकर कलम को अपनी सेवा और संरचना का आधार बनाया। पत्रकारिता के माध्यम से शासन प्रशासन तक आम लोगों की बात पहुंचाते रहेl आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र गिरी ने कहा कि स्व. सुखराम सिंह तोमर हमारे बीच के एक ऐसे कलमकार थे, जिन्होंने अपनी कर्तव्य निष्ठा और पत्रकारिता धर्म को पूरी शिद्दत से निभायाl पत्रकार सतीश गौड़, रमेश गौड़, इसरार कुरैशी, उदय सिंह चंदेल, देवेंद्र पुरोहित आदि ने श्रद्धांजलि दी। स्व. तोमर की स्मृति को बनाए रखने के लिए पत्रकारों को सम्मानित करने का संकल्प दोहरायाl
