उज्जैन। मानव सेवातीर्थ अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम करूणा की साक्षात अभिव्यक्ति है। यह बात डाॅ. सच्चिदानंद जोशी ने कही। उन्होने सपत्निक मालवीका जोशी के साथ अंकितग्राम सेवाधाम को देखा। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने आश्रम में हो रही सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर संदीप कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे। डाॅ. सच्चिदानंद ने कहा कि सेवाधाम में आना हर व्यक्ति के लिए इसलिए जरूरी है। सेवाधाम आश्रम ईश्वरीय करूणा की साक्षात अभिव्यक्ति है। जो लोग समझते थे कि उनका जीवन नारकीय है आज वह यहां आकर एक ईश्वरीय अनुभूति करते हैं। आश्रम परंपरा अनुसार मंगल तिलक, मालवी पगड़ी एवं दुपट्टे से उनका सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *