उज्जैन। मालव मार्तंड डॉ. मुक्ति सागर सूरीश्वरकी प्रेरणा से श्रेणीतप के ऊपर 52 उपवास सहित 164 दिन का घोर तप पूरा कर रही मंदसौर की रूबी पोरवाल के उग्र तप की पूर्णाहुति पर 14 दिसंबर शनिवार सुबह 8 बजे दौलतगंज से रथयात्रा निकाली जाएगी। राजमार्गों से होता हुआ यह खाराकुंआ उपाश्रय पहुंच धर्मसभा में परिवर्तित होगा। जहां आचार्यश्री के प्रवचन होंगे। खाराकुंआ पेढ़ी एवं अभ्युदयपुरम ट्रस्ट मंडल की ओर से तपस्वी का बहुमान होगा। पेढ़ी और मंडल ने सकल श्री संघ को पहली बार हो रहे इतने उग्र तप की पूर्णाहुति उत्सव में पधारने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *