उज्जैन। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के तत्वावधान में सीनियर, मेन फिजिक राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा होगी। राज्य इकाई के चेयरमेन प्रेमसिंह यादव एवं पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि 34 जिलों के 175 से भी अधिक शरीर साधक मांस पेशियों के महायुद्ध में भाग लेंगे। स्पर्धा में कुल 2 लाख पचास हजार की नगद राशि शरीर साधकों में वितरीत की जाएगी। चीफ रैफरी शैलेंद्र व्यास रहेंगे।ऑब्जर्वर अतिन तिवारी होंगे। स्पर्धा में उज्जैन जिले की मजबूत टीम चयन की गई है।
