उज्जैन। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पद्मश्री से सम्मानित मलखंब पितामह उदय विश्वनाथ देशपांडे का सम्मान महाराष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण समाज न्यास ने किया। पद्मश्री उदय देशपांडे का स्वागत करने वालों में मिलिंद पन्हालकर एवं कुंदा पन्हालकर शामिल थे। मिलिंद पन्हालकर ने बताया कि 26 जनवरी 2024 को भारत सरकार ने मलखंब पितामह नाम से मशहूर महाराष्ट्र के उदय विश्वनाथ देशपांडे को पद्मश्री अवॉर्ड दिया था। 70 साल के उदय विश्वनाथ देशपांडे ने अभी तक 50 देशों के 5 हजार से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी।
