उज्जैन। मारवाड़ी माली समाज ने धर्मशाला पर अन्नकूट मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। समाज के सांस्कृतिक मंत्री मनोहर गहलोत ने बताया कि अध्यक्ष लीलाधर भाटी की मौजूदगी में महाआरती की गई। इस अवसर पर युवक युवती परिचय सम्मेलन भी हुआ। इस दौरान रिश्ते तय हुए। समाज के नेता मुकेश भाटी, डॉ रवि सोलंकी, अशोक भाटी, पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत, पार्षद सपना सांखला, हेमंत गहलोत व जिलों से आए समाज जन शामिल हुए। इस अवसर पर किशोर कुमार भाटी, गजेंद्र मारोठिया, हिम्मत बागड़ी, नितिन गहलोत, पवन भाटी, कुलदीप सांखला आदि मौजूद थे।
