उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन की साधारण सभा में देश के विभिन्न त्योहार मनाए। चार टीम्स को माखन चोर, काए पो छे राष्ट्रीय त्योहार और नवरात्रि उत्सव मनाने को दिए। विजेता टीम को सम्यक परिवार के संरक्षक तेजकुमार स्नेहलता विनायका, अभिषेक प्रियंका विनायका द्वारा 8888 रु. का नगद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता को 5555 रु. का पुरस्कार दिया गया। सचिव प्रियंका प्रमित मोदी ने कहा कि समाज में सभी त्योहारों का महत्व होता है। टीम्स को जन्माष्टमी, नवरात्रि, राष्ट्रीय त्योहार और लोहड़ी, संक्रांति जैसे त्योहार की तैयारी करने और उससे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को सभी टीम्स को दर्शाने के लिए पॉइंट्स दिए गए। अध्यक्ष संदीप सीमा पतंग्या ने इसकी सफलता के लिए संयोजक अभिषेक प्रियंका विनायका, दिग्वेश मयूरी पाटनी, गौरव शिखा पतंग्या, सिद्धार्थ लीना बोहरा, मेहूल अवनी पतंग्या, आयुष वर्तिका जैन, अवि धारणा गंगवाल एवं अंकित दीक्षा को बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष ललित भावना बडजात्या, अश्विन रुचि कासलीवाल, रितेश रीमा पतंग्या, मनीष अलका बोहरा, पंकज रेणु जैन, दिलीप शोभा विनायका के साथ रत्नेश स्वाति जैन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *