उज्जैन। अवंतीपुरा स्थित बावन कुंड की गली में वामनेश्वर महादेव मंदिर एवं सिद्ध वीर वामनाय हनुमान के सामने 121 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाकर अन्नकूट मनाया गया। निगम सभापति कलावती यादव एवं विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने महा आरती की। अन्नकूट महोत्सव को संबोधित करते हुए निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि वामनेश्वर महादेव मंदिर का अन्नकुट नागरिकों की एकता की मिसाल है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं मातृशक्ति को बधाइ दी। इस मोके पर जगदीश पांचाल, शील लश्करी, डॉ घनश्याम शर्मा, सतीश राठौर, रूपेश श्रीवास्तव, अखिलेश कुमावत, जितेन्द्र बैंस (नन्नू ठाकुर), प्रमोद वर्मा, सुनिल कुमावत, संदीप कुमावत, गुंजन कश्यप आदि सहित अनेक स्थानीय नागरिक शामिल थे। संचालन डॉ. घनश्याम शर्मा ने किया एवं आभार घनश्याम कुमावत ने माना।
