उज्जैन। खंडेलवाल प्रगति मंडल की काव्य संध्या में काव्य कीर्ति सम्मान डॉ. रमेश चंद्र चांगकेसिया को विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने दिया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री संजय अग्रवाल तथा जगदीश पांचाल, खंडेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, राजेंद्र झालानी तथा सदस्य उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, सचिव प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहनलाल खंडेलवाल ने कालूखेड़ा, संजय अग्रवाल तथा उपस्थित कवियों का स्वागत किया। संचालन प्रकाश गुप्ता तथा बीके खंडेलवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *