उज्जैन। महामृत्युंजय धाम में अन्नकूट हुआ। भगवान महाकाल 56 भोग लगाया गया। पीठाधिपति रमन गुरु, दिनेश गुरु ने बताया कि इस अवसर पर प्रसादी बांटी गई। इस अवसर पर महाआरती हुई। गोपाल गुरु, उमेश गुरु ने आरती की। पुजारी दिनेश गुरु एवं संदीप गुरु ने महाभोग का प्रसाद एवं सुंदर कांड किया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता बबलू यादव, अमित उपाध्याय, राजेश गुरु, महाकाल प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र गुरु एवं राम गुरु, रामेश्वर दुबे आदि ने भक्तों को प्रसाद बांटा।
