उज्जैन। अग्रवाल समाज ने अन्नकूट महोत्सव किया। अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि अंकपात मार्ग स्थित प्राचीन भगवान पुरुषोत्तम नारायण के मंदिर में 56 से अधिक व्यंजनों को बनाकर भगवान को भोग लगाया। मंदिर को सजाया और भगवान का मनोरथ किया। आरती दोपहर 12ः15 पर अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं सभी न्यासियों ने की। इसके बाद गो-माता का अन्नकूट हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान भी किया गया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों व विद्युत रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर गोविंद गोयल, मधुर चौधरी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
