उज्जैन। मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ ने स्थापना दिवस मनाया। प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार ने अध्यक्षता की। प्रांतीय मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश के 32 जिलों से करीबन 6 सौ से अधिक सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लिया।सम्मेलन में कई आईपीएस अधिकारी उपस्थित थे। आरके राय, सतीश आर्य, अजीत तिवारी, राकेश मोहन शुक्ला, मानसिंह परमार, कुलवंत जोशी सभी डीएसपी ने उज्जैन पुलिस पेंशनर संघ के साथ रतलाम पहुंचकर स्थापना दिवस में भाग लिया।संचालन खलील खानने किया गया। रतलाम के अध्यक्ष एलपी द्विवेदी एवं एवं संगठन के सभी सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व यादगार बनाया।
